लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन 5 राशियों को होगा जबरदस्‍त लाभ, ग्रहों की रहेगी विशेष कृपा

By रुस्तम राणा | Published: February 17, 2023 2:06 PM

Open in App
1 / 6
Maha Shivratri Rashifal: महाशिवरात्रि पर इस बार ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में आकर शनि और सूर्य के साथ त्रिग्रही योग बनाएंगे। महाशिवरात्रि पर इस योग का बनना बेहद दुर्लभ संयोग है। इसके साथ ही इस बार महाशिवरात्रि पर शनि स्वराशि के होकर शश योग, गुरु मीन राशि में होकर हंस योग, शुक्र उच्च राशि के होकर मालव्य योग बनाएंगे। ऐसे में अबकी बार महाशिवरात्रि पर इन 5 राशियों पर ग्रहों की विशेष कृपा बरसेगी। ये 5 राशियां इस प्रकार हैं-
2 / 6
मेष राशि- आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और साथ ही आपकी सभी इच्‍छाएं पूर्ण होंगी। व्‍यापार में लाभ होगा और इस वक्‍त आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।
3 / 6
सिंह राशि- आपको व्‍यापार में सफलता प्राप्‍त होगी और करियर से जुड़ा जो भी फैसला इस वक्‍त आप लेंगे उसमें आपको आगे चलकर सफलता प्राप्‍त होगी। परिवार के लोग आपकी बात को तवज्‍जो देंगे और ऑफिस में भी अपने काम की प्रशंसा होगी।
4 / 6
वृश्चिक राशि- मानसिक कष्‍टों से मुक्ति मिलेगी। इस बार शिवरात्रि का व्रत रखने आपके दांपत्‍य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। आपको भवन और वाहन का सुख मिल सकता है और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
5 / 6
मकर राशि- आपकी समस्‍याएं दूर होंगी और आपके जीवन में स्थिरता आएगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे और आप पहले से अधिक सुख प्राप्‍त करेंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव दूर होगा।
6 / 6
कुंभ राशि- निजी जीवन में चल रही सभी प्रकार की समस्‍याएं दूर होंगी और परिवार के लोगों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। जिन लोगों ने हाल में नई नौकरी आरंभ की है उनके लिए आने वाला वक्‍त शानदार होगा और नए संस्‍थान में वे अपनी योग्‍यता साबित कर पाएंगे।
टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआज का पंचांग 10 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारतईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह सम्पन्न हुआ, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में दुनिया भर के प्रसिद्ध कलाकारों ने प्रस्तुति दी

भारतसद्गुरु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में "काशी" थीम पर आधारित ईशा महाशिवरात्रि का 30वां वर्ष शुरू हुआ

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 09 March 2024: इन 3 राशि के लोगों के लिए आशा की किरण लेकर आया है आज का दिन

पूजा पाठआज का पंचांग 09 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 March 2024: आज वृष, वृश्चिक और कुंभ राशिवालों को वित्तीय लाभ की उम्मीद

पूजा पाठShani Dev: कैसे बचें शनि की वक्र दृष्टि से, जानिए शनि शांति के उपाय

पूजा पाठMahashivratri 2024: प्रयागराज के संगम में महाशिवरात्रि पर 9.70 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

पूजा पाठFalgun Amavasya 2024 Date: कब है फाल्गुन अमावस्या? जानिए पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठMahashivratri 2024: 'हर-हर महादेव' का जयकारा लगाते हुए काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंच रहे हैं भक्त, काशी का वातावरण हो गया है शिवमय