लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कांग्रेस बेहाल, एक माह के अंदर तीन MLA ने दिया इस्तीफा, 27 सीट पर उपचुनाव, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 23, 2020 5:00 PM

Open in App
1 / 8
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका पर झटका लग रहा है। मांधाता से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में जा सकते हैं। विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने इस्तीफा मंजूर कर लिया।
2 / 8
बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस की महिला विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। कुछ दिन पहले बड़ा मलाहरा सीट से कांग्रेस के विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था।
3 / 8
नारायण पटेल के त्यागपत्र के साथ ही, राज्य में कुल 230 सीटों में से 27 विधानसभा सीटें अब खाली हो गयी हैं, जिसके लिए जल्द ही उपचुनाव होंगे। सूत्रों ने बताया कि लोधी, भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती के संपर्क में थे।
4 / 8
इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही प्रदेश सरकार ने प्रद्युम्न सिंह लोधी कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
5 / 8
पहले मार्च माह में 22 कांगेस के विधायक बागी हो त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल हो गये थे। इनमें से अधिकांश सिंधिया समर्थक हैं। इसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में 15 माह पुरानी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गयी थी।
6 / 8
इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। लोधी, पटेल और सुमित्रा देवी के त्यागपत्र के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की ताकत घटकर 89 रह गयी है।
7 / 8
कुल 25 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने तथा दो विधायकों की निधन के कारण विधानसभा में वर्तमान में 27 सीटें रिक्त हो गयी हैं और विधानसभा की प्रभावी संख्या 204 हो गयी है।
8 / 8
इसमें भाजपा के 107 विधायक हैं जबकि चार निर्दलीय, दो बसपा और एक सपा का विधायक हैं।
टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 की मौत और 200 घायल, मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार मुआवजे का ऐलान

भारतLokmat Parliamentary Awards 2023: शशि थरूर को मिला 'बेस्ट सांसद ऑफ ईयर' अवार्ड, एक लेखक और राजनीतिज्ञ के रूप में किए कई काम

भारत"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को ओबीसी कहते हैं, फिर भ्रमित हो जाते हैं", राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

मध्य प्रदेशHarda Blast: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से हरदा में बड़ा हादसा; 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, सीएम मोहन यादव ने बुलाई आपात बैठक

भारत"इस चुनाव में लगता है मोदी जी का हाथ ईवीएम पर चलेगा", अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी के 'बीजेपी को 370, एनडीए को 400' वाले बयान पर कहा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिRam Mandir Ayodhya: श्री राम के आदर्श और मोदी शासन, राधेश्याम यादव की क्या है दृष्टिकोण

राजनीतिBharat Sankalp Yatra: 20 जनवरी से शुरू, 12 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी, करोड़ों लोगों को जोड़ने की कोशिश

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, नोएडा सहित वेस्ट यूपी की इन सीटों पर महिलाओं को उतार सकती है भाजपा, कई दावेदार!

राजनीतिमतुआओं का दिल जीतने की कोशिश, पामेला गोस्वामी ने कहा- खुद को धन्य महसूस किया 

राजनीतिAtal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पढ़ें उनके ये अनमोल विचार