लाइव न्यूज़ :

CTET Admit Card 2020: सीबीएसई इस हफ्ते जारी कर सकता है सीटीईटी एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

By विनीत कुमार | Published: June 22, 2020 3:15 PM

Open in App
1 / 10
CTET Admit Card 2020: सीबीएसई अगले महीने 5 जुलाई को आयोजित होने जा रहे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड जल्द जारी कर देगी। यह परीक्षा देश के 110 शहरों में आयोजित होनी है।
2 / 10
माना जा रहा है कि परीक्षा का एडमिट कार्ड इस सप्ताह कभी भी जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड को आप वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
3 / 10
CTET admit card 2020 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना भी बेहद आसान है। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां मांगी जा रही कुछ जानकारियों को डालना होगा।
4 / 10
एडिमिट कार्ड के लिए आप सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर पर जाएं। यहां जाते ही आपको CTET July 2020 admit card का लिंक नजर आएगा।
5 / 10
CTET July 2020 admit card के इस लिंक पर आप क्लिंक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से जुड़ी जानकारी आपसे मांगी जाएगी। इसे यहां आपको देना होगा।
6 / 10
रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालने के बाद आपको सब्मिट करना होगा। ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
7 / 10
इस परीक्षा की तैयारी के लिए आप सीबीएसई सीटीईटी की वेबसाइट पर पिछले साल के पेपर्स भी चेक कर सकते हैं और अभ्यास के लिए इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
8 / 10
अगर आप पिछले साल के पेपर्स देखते हैं तो इससे आपको आखिरी समय में ठोस तैयारी में मदद मिल सकती है। साथ ही परीक्षा और सवालों का पैटर्न पता चलेगा।
9 / 10
सीबीएसई सीटीईटी की वेबसाइट पर आप दिसंबर 2018 और 2019 में हुई सीटीईटी परीक्षा के पेपर्स देख सकते हैं। इन्हें डाउनलोड भी किये जाने का विकल्प मौजूद है।
10 / 10
वैसे बता दें कि इस परीक्षा में पेपर-1 में 150 नंबर के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, गणित, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न होंगे। वहीं पेपर - 2 में भी 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
टॅग्स :सीबीएसईकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE Results 2024: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे अपने रिजल्ट, यहां मिलेगी मार्कशीट, पढ़ें पूरा अपडेट

भारतCBSE Results 2024: हो जाएं तैयार, 10-12वीं परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद घोषित होंगे, सीबीएसई ने दी जानकारी

भारतCBSE 2024 Result: बोर्ड रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया को यहां जानें, इस दिन हो सकती है घोषणा..

भारतCBSE Result 2024: कब जारी होगा CBSE बोर्ड के रिजल्ट? सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कहां और कब करना होगा चेक

भारतकिसी के नाम से या माता-पिता की संतान के रूप में पहचाना जाना व्यक्ति की पहचान का मूल आधार, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 10-12वीं सीबीएसई की अंकतालिका पर कहा

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ