UP Hathras Stampede: 100 से ज्यादा मौतें, बिखरी पड़ी लाशें, रोते-बिलखते परिजन... रूलाती हैं हाथरस सत्संग हादसे की ये दर्दनाक तस्वीरें
By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2024 19:50 IST2024-07-02T19:21:13+5:302024-07-02T19:50:49+5:30

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 107 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज़्यादातर महिलाएँ थीं।

घटना उस समय हुई जब एक धार्मिक उपदेशक हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ इलाके के रति भानपुर गाँव में एक विशेष रूप से बनाए गए तंबू में अपने अनुयायियों को संबोधित कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यक्रम स्थल पर घुटन के कारण सत्संग में भाग लेने वाले लोगों को असुविधा हुई।

इसके बाद, लोग भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बहुत गर्मी और उमस थी।

जीवित बचे लोगों में से एक के अनुसार, भगदड़ उस समय हुई जब धार्मिक आयोजन समाप्त हो गया था और हर कोई वहां से भागने की कोशिश कर रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए।

आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस बीच सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं

भोले बाबा का नाम नारायण साकार हरि है। इन्हीं की सत्संग में यह बड़ा हादसा घटा है।

















