लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहरः दुनिया के हर पांचवें व्यक्ति पर वायरस के गंभीर संक्रमण का खतरा, रिसर्च में खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 17, 2020 19:02 IST

Open in App
1 / 6
दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है और ऐसा व्यक्ति यदि कोरोना वायरस की चपेट में आता है तो उसके गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा अपेक्षाकृत अधिक है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।
2 / 6
पत्रिका ‘द लांसेट ग्लोबल हेल्थ’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया की 1.7 अरब आबादी यानी विश्व में 22 प्रतिशत लोग लंबे समय से किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके कारण उनके कोरोना वायरस से गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा अधिक है।
3 / 6
अनुसंधानकर्ताओं के इस दल में ब्रिटेन के ‘लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन’ के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि जिन लोगों को गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक है, उनमें सर्वाधिक लोग उन देशों के हैं, जहां बुजुर्गों की आबादी अधिक है। इनमें उन अफ्रीकी देशों के लोग भी बड़ी संख्या में हैं, जहां एड्स/एचआईवी के मरीज अधिक है।
4 / 6
इसके अलावा उन छोटे द्वीपीय देशों में भी बड़ी संख्या में लोगों के गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा है, जहां मधुमेह के मरीज अधिक हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर गंभीर संक्रमण का अधिक खतरा है, उनमें गुर्दे की गंभीर बीमारी, मधुमेह, हृदय संबंधी बीमारी और श्वास संबंधी गंभीर बीमारी से मरीज शामिल हैं।
5 / 6
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दुनिया में हर पांचवां व्यक्ति किसी पुरानी गंभीर बीमारी से ग्रसित है और ऐसा व्यक्ति को यदि कोरोना वायरस संक्रमण होता है तो उस पर गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा अधिक है।
6 / 6
अमेरिका के ‘जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस संसाधन केंद्र’ के मुताबिक, दुनिया भर में 88,00,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 4,35,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडियाअमेरिकाचीनइटलीरूसपाकिस्तानकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो