लाइव न्यूज़ :

जब खाने की टेबल पर साथ बैठे अमित शाह और ममता बनर्जी, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 20:49 IST

Open in App
1 / 7
एक दूसरे के कटु आलोचक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास पर भोज में शिरकत की।
2 / 7
इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ थे। यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद पटनायक द्वारा दिए गए भोज में मेज पर शाह और बनर्जी एक दूसरे के आमने-सामने बैठे थे।
3 / 7
सूत्रों ने बताया कि पटनायक ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं दो मुख्यमंत्रियों के सम्मान में यह भोज दिया था।
4 / 7
इस भोज में पारंपरिक ओडिया व्यंजन परोसे गये। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी भोज में शामिल हुए। भोज के दौरान इन नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन शाह और ममता के साथ साथ खाना खाने की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में दोनों के एक-दूसरे पर प्रहारों में नरमी आने की संभावना की चर्चाएं हैं।
5 / 7
झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गैर हाजिरी में बैठक में उनका प्रतिनिधित्व किया।
6 / 7
लेकिन वह भोज में शामिल नहीं हुए। बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं सम्मानित गृहमंत्री ,माननीय नवीनजी और माननीय नीतीशजी के साथ भोज में शामिल हुई।’’
7 / 7
पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘ नवीन निवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, मेरे सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, ममता जी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सानिध्य पाकर बड़ी खुशी हुई। घर में बने कुछ ओडिया व्यंजनों के साथ और आपस में अच्छी परिचर्चा हुई।’’
टॅग्स :अमित शाहममता बनर्जीनीतीश कुमारओड़िसाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला