Bank Holidays January 2023: जनवरी में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: December 25, 2022 19:33 IST2022-12-25T19:33:01+5:302022-12-25T19:33:01+5:30

नए साल 2023 के पहले महीने जनवरी में बैंक की कई छुट्टियां पड़ रही हैं, जैसे कि मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस आदि। कुल 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी काम निपटाना है तो उसे पहले ही पूरा कर लें। आइए जानते हैं कि जनवरी 2023 में बैंकों में कितने दिन छुट्टी रहने वाली है...

1 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

2 जनवरी 2023- सोमवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर आईजोल (मिझोरम) में बैंक बंद रहेंगे

3 और 4 जनवरी 2023- मंगलवार को इमोइनु इरत्पा के मौके पर इम्फाल (मणिपुर) में बैंक बंद रहेंगे और बुधवार को गान-नगाई के मौके पर इम्फाल (मणिपुर) में बैंक बंद रहेंगे

8 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

14 जनवरी 2023- मकर संक्रांति और माह का दूसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

15 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

22 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

26 जनवरी 2023- गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

28 जनवरी 2023- माह का चौथा शनिवार को पूरे देश में बैंक बंद

29 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

















