Arvind Kejriwal oath taking Ceremony: केजरीवाल ने मुख्यमंत्री और सिसोदिया समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 13:42 IST2020-02-16T13:42:32+5:302020-02-16T13:42:32+5:30

Next

दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल ने सीएम सहित मंत्रियों को शपथ दिलवाई।

दिल्ली में मुख्यमंत्री को तौर पर अरविंद केजरीवाल तीसरी बार शपथ ले चुके हैं। केजरीवाल के साथ कुल 6 विधायकों ने मंत्री पद का शपथ लिया है।

डिप्टी सीएम के तौर पर मनीष सिसोदिया भी शपथ ले चुके हैं।

दिल्ली सरकार में गोपाल राय भी मंत्री बने हैं। गोपाल राय नजफगढ़ से दूसरी बार विधायक बने हैं।

कैलाश गहलोत को भी मंत्रालय मिला है। बता दें कि कैलाश गहलोत इससे पहले भी यातायात व परिवहन मंत्री थे। उन्हीं के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बसों में यात्रा फ्री की थीं।

इमरान हुसैन ने भी आज मंत्रिमंडल पद की शपथ ली है। उन्होंने बल्लीमारान सीट से बीजेपी की उम्मीदवार को दी थी करारी हार दिल्ली में केजरीवाल सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह है। इसके अलावा,राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली विधान सभा में पहुंचे हैं। वह केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में एक बार फिर छोटा मफलरमैन छाया रहा। इस एक साल के बच्चे का नाम अय्यान तोमर है। इस छोटू केजरीवाल की तस्वीर चुनाव के नतीजों के बाद खूब वायरल हुई थी।

शपथ ग्रहण समारोह मेें पहुंचे आम आदमी पार्टी के समर्थक और प्रशंसक।

इस बीच रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल का एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें उन्हें नायक 2 बताया गया है। नायक अभिनेता अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में पत्रकार बने अनिल कपूर ने पहले एक दिन के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी, फिर बाद में जनता की मांग पर उन्होंने चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री पद हासिल किया।