लाइव न्यूज़ :

see pics, अमरनाथ पहुंचे रक्षा मंत्री, CDS और सेनाध्यक्ष, पवित्र गुफा के दर्शन किए, बर्फ़ानी बाबा की जय

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 18, 2020 1:42 PM

Open in App
1 / 12
जम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने अमरनाथ मंदिर में पूजा की।
2 / 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए और वहां पूजा अर्चना की। सिंह ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटा बिताया।
3 / 12
अमरनाथ गुफा को हिंदू धर्म के पवित्रतम धर्म स्थलों में से एक माना जाता है और हर साल हजारों श्रद्धालु यहां तीर्थयात्रा पर आते हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन अमरनाथ गुफा के दर्शन किए।
4 / 12
अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी।
5 / 12
सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के किसी भी गलत कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा।
6 / 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। आज राजनाथ सिंह अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे हैं, यहां उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, साथ ही सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया। इससे पहले शुक्रवार को राजनाथ सिंह लद्दाख पहुंचे थे।
7 / 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर के संपूर्ण सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए सुरक्षाबलों को पाकिस्तान के किसी भी ‘दुस्साहस’ का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा।
8 / 12
उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्रबलों से पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी बरतने को भी कहा। पूर्वी लद्दाख के दौरे के बाद सिंह एकीकृत रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ पहुंचे।
9 / 12
सेना का कहना है कि आतंकी 21 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं।
10 / 12
रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ रक्षा मंत्री को नियंत्रण रेखा और अंदरूनी क्षेत्रों की स्थिति और सफल आतंकवाद निरोधक अभियानों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि देश को सैनिकों के साहस और देशभक्तिपूर्ण जज्बे पर गर्व है।’’
11 / 12
अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने सभी से नियंत्रण रेखा और अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठिन परिश्रम करने की अपील की। उन्होंने कोर कमांडरों से नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी बनाए रखने तथा दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा।’’
12 / 12
सिंह ने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जनरल रावत और जनरल नरवणे के अलावा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू, चिनार कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह एवं खुफिया एजेंसियों एवं नागरिक प्रशसन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्राराजनाथ सिंहलद्दाखबिपिन रावतमनोज मुकुंद नरवणे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतज्योतिषियों के बताए शुभ मुहूर्त पर राजनाथ सिंह करेंगे नामांकन, दिग्बली योग में कौशल किशोर 29 अप्रैल को करेंगे नामांकन

भारतदुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैन्य तैयारियों की समीक्षा की, सैनिकों से भी की बातचीत

भारतLok Sabha Elections 2024: "पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा", राजनाथ सिंह ने कहा

भारतRajnath Singh In Murshidabad: 'पूरे पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल', चुनावी सभा में बोले राजनाथ सिंह

भारतकश्मीर में पहले चरण के मतदान के खत्म होते ही 42 नेताओं को सरकारी बंगले खाली करने का नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारतNarendra Modi In Agra: 'जब तक मोदी जिंदा है, पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना पड़ेगा', आगरा में बोले मोदी

भारतLok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी हमारे घोषणापत्र को सांप्रदायिक बनाकर पेश कर रहे हैं", कांग्रेस नेता जयराम रमेश का प्रधानमंत्री पर हमला

भारतSandeep Maheshwari Vivek Bindra controversy: विवेक बिंद्रा विवाद में एक बार फिर कोर्ट ने संदीप माहेश्वरी के खिलाफ जारी किया नोटिस

भारतLok Sabha Election 2024: यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP में शामिल हुए, इस बार नहीं लड़ेंगे चुनाव

भारतLok Sabha Elections 2024: बृजभूषण सिंह ने कहा, "99.9 फीसदी कैसरगंज से लड़ूंगा चुनाव", गजब हुआ चुनावी खेल, भाजपा को मिलेगा फायदा या होगा घाटा, जानिए यहां