लाइव न्यूज़ :

भारत में 5जी कनेक्टिविटी लाने में सबसे आगे रहेगी एयरटेल : सुनील मित्तल

By संदीप दाहिमा | Updated: July 22, 2022 13:19 IST

Open in App
1 / 5
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि भारत की डिजिटल-फर्स्ट अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए कंपनी अपने शक्तिशाली नेटवर्क के साथ देश में 5जी कनेक्टिविटी को लाने में सबसे आगे रहेगी।
2 / 5
देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले कुछ दिनों में होने वाली है, इस लिहाज से मित्तल की यह टिप्पणी महत्वपूर्ण है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होगी। इसमें कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपये के कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा जाएगा।
3 / 5
दूरसंचार विभाग इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन करेगा। भारती एयरटेल की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 में सुनील मित्तल ने कहा, ‘‘भारत में 5जी कनेक्टिविटी लाने में एयरटेल अपने शक्तिशाली नेटवर्क के साथ सबसे आगे होगी और इससे भारत की डिजिटल-फर्स्ट अर्थव्यवस्था को समर्थन मिलेगा।’’
4 / 5
मित्तल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से पहले ही एयरटेल ने नेटवर्क के परीक्षण के जरिए 5जी क्षेत्र में बढ़त बना ली थी। उन्होंने कहा कि यह पहली कंपनी है जिसने भारत में 5जी क्लाउड गेमिंग अनुभव का प्रदर्शन किया और ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज के बैंड का सफल परीक्षण किया।
5 / 5
एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है।
टॅग्स :एयरटेल5जी नेटवर्कटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

भारत अधिक खबरें

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?