लाइव न्यूज़ :

Revanth Reddy: करोंड़ों की संपत्ति, 89 क्रिमिनल केस, जानिए तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के बारे में

By रुस्तम राणा | Updated: December 7, 2023 14:22 IST

Open in App
1 / 6
हैदराबाद: कांग्रेस के रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में भट्टी विक्रमार्क ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली उनके अलावा अन्य विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली।
2 / 6
रेड्डी तेलंगाना के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 119 सीटों में से 64 सीटें जीतीं और बीआरएस को सत्ता से उखाड़ फेंका।
3 / 6
आपको बता दें कि अनुमुला रेवंत रेड्डी की राजनीतिक यात्रा उल्लेखनीय रही है, उन्होंने 2006 में जिला परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य के रूप में शुरुआत की और अंततः तेलंगाना के निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। रेड्डी, जो अब टीपीसीसी अध्यक्ष हैं, 2017 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से कांग्रेस में शामिल हुए थे।
4 / 6
रेवंत रेड्डी की संपत्ति करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनके आयकर रिटर्न के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए उनकी आय 13,76,700 रुपये थी। 2021-2022 के लिए उनकी कुल आय 14,31,580 रुपये थी।
5 / 6
कुल संपत्ति में रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता के नाम पर चल संपत्तियां जैसे नकदी, बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में जमा, बांड और शेयर, मोटर वाहन, आभूषण और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।
6 / 6
रेवंत रेड्डी के नाम पर कुल 89 आपराधिक मामले हैं, जिनमें से केवल एक में आरोप तय किए गए थे। उनके ख़िलाफ़ लगाए गए किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया था।
टॅग्स :अनुमूला रेवंत रेड्डीतेलंगानाकांग्रेसतेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष