लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक से लौटे हॉकी खिलाड़ियों को सीएम पटनायक ने किया सम्मानित, कहा-दिया जाए राष्ट्रीय खेल का दर्जा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 11, 2021 15:15 IST

Open in App
1 / 7
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को बुधवार को यहां नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
2 / 7
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास में से प्रत्येक को 2.5 करोड़ रुपये दिये गये।
3 / 7
पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली महिला टीम की सदस्यों दीप ग्रेस एक्का और नमिता टोप्पो को 50-50 लाख रुपये दिये गये।
4 / 7
पटनायक ने यहां कलिंगा स्टेडियम में सम्मान समारोह के दौरान लाकड़ा और रोहिदास को राज्य पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति का पत्र भी सौंपा।
5 / 7
मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखने के लिये कहा। सीएम ने कहा कि हॉकी को ष्ट्रीय खेल का दर्जा दिया जाए।
6 / 7
लाकड़ा ने मुख्यमंत्री को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की जिस पर टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर थे। एक्का ने भी महिला टीम के हस्ताक्षर वाली जर्सी मुख्यमंत्री को भेंट की।
7 / 7
भारतीय पुरुष टीम ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया लेकिन महिला टीम ग्रेट ब्रिटेन से कांस्य पदक का मैच हार गयी थी।
टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापानहॉकी इंडियाओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...