Hockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

By रुस्तम राणा | Published: April 14, 2022 07:58 PM2022-04-14T19:58:02+5:302023-01-09T14:23:49+5:30

हॉकी विश्वकप मेन्स 2023, 13 से 29 जनवरी 2023 तक कलिंग हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर और नए बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में आयोजित किया जाएगा।

CM Naveen Patnaik launched the official logo of FIH Odisha Hockey Men’s World Cup 2023 | Hockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

Hockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

Highlights13 से 29 जनवरी 2023 तक ओडिशा में खेला जाएगा हॉकी विश्वकपकलिंग, भुवनेश्वर और नए बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में होगा टुर्नामेंट

भुवनेश्वर: ओडिशा में अगले साल खेले जाने वाले हॉकी विश्वकप 2023 पुरुष वर्ग की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस वैश्विक टुर्नामेंट का आधिकारिक लोगो लॉन्च किया है। चतुष्कोणीय हॉकी समारोह 13 से 29 जनवरी 2023 तक कलिंग हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर और नए बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में आयोजित किया जाएगा।

साल 2018 के बाद लगातार दूसरी बार है जब विश्वकप की मेजबानी ओडिशा करेगा। राउरकेला में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाया जा रहा है जिसकी दर्शक क्षमता 20000 होगी। पटनायक ने कहा ,‘‘हमें खुशी है कि इस बार दो शहरों में टूर्नामेंट खेला जायेगा । 2018 में एफआईएच पुरूष विश्व कप की सुनहरी यादें आज भी ताजा हैं और 2023 का टूर्नामेंट और भी रोमांचक और अविस्मरणीय होगा।’’ 

Web Title: CM Naveen Patnaik launched the official logo of FIH Odisha Hockey Men’s World Cup 2023

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे