8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2026 21:56 IST2026-05-15T21:56:06+5:302026-05-15T21:56:46+5:30

बयान में आगे कहा गया है कि इसके साथ ही, पेंशनधारकों के लिए अस्थायी बढ़ोतरी को भी दो प्रतिशत बढ़ाया गया है और यह मई की पेंशन में दिखाई देगा।

odisha 8-5 lakh employees and pensioners benefit dearness allowance increased from 58 percent to 60 percent Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi gave a gift | 8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

file photo

Highlightsमहंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।लगभग 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि इस संशोधन के साथ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

बयान में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2026 से से लागू होगी और इसका भुगतान मई के वेतन के साथ किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि इसके साथ ही, पेंशनधारकों के लिए अस्थायी बढ़ोतरी को भी दो प्रतिशत बढ़ाया गया है और यह मई की पेंशन में दिखाई देगा। इस घोषणा से राज्य सरकार के लगभग 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Web Title: odisha 8-5 lakh employees and pensioners benefit dearness allowance increased from 58 percent to 60 percent Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi gave a gift

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे