पार्टनर के साथ सेक्स के बाद ये 4 काम न करें लड़कियां, वर्ना बाद में पड़ सकता है पछताना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 29, 2018 06:19 PM2018-12-29T18:19:35+5:302018-12-29T18:19:35+5:30

Next

सेक्स के बाद अधिकतर लोग सोना पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो तुरंत टीवी या मोबाइल में उठा लेते हैं। बेशक सेक्स के बाद बॉडी को रिलैक्स मिलता है और अच्छी नींद आती है लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। वैसे एक्सपर्ट मानते हैं कि सेक्स के तुरंत बाद आपको पेशाब जरूर करना चाहिए, इससे मूत्रमार्ग संक्रमण का खतरा नहीं रहता है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आपको सेक्स के तुरंत बाद करने से बचना चाहिए वरना आपको कई स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

1) सेक्स के बाद गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। खासकर महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं नहाना चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं कि सेक्स के तुरंत बाद नहाने से योनि की त्वचा की रोगाणुरोधी क्षमता कम हो सकती है जिससे आपको बाद में बार-बार इन्फेक्शन हो सकता है।

2) जननांग हिस्से में साबुन, जेल, लोशन और अन्य खुशबूदार उत्पादों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, खासकर महिलाओं को। इन चीजों में मौजूद केमिकल्स आपकी योनि की नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय गुनगुने पानी से धोना चाहिए।

3) सेक्स के बाद तुरंत फोन, टीवी या लैपटॉप के इस्तेमाल से बचना चाहिए। सेक्स के बाद का समय दोनों पार्टनर के लिए महत्वपूर्ण होता है इसलिए आपको आपस में बात करनी चाहिए। इसकी वजह यह है कि इस दौरान ऑक्सीटोसिन जारी होता है, जो पार्टनर की बोन्डिंग को मजबूत करता है।

4) सेक्स के तुरंत बाद टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। टाइट कपड़ों के रगड़ से योनि के आसपास का हिस्सा छिल सकता है और तरल पदार्थ की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।