बारिश के मौसम में संक्रमण के खतरे को कम करेंगी ये 6 चीजें, तेजी से बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर, फ्लू, सर्दी और खांसी से मिलेगा आराम By संदीप दाहिमा | Published: July 18, 2022 1:58 PMOpen in App1 / 6गेंहू का दलिया सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। दलिया में आप मन-पसंद वेजिटेबल शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से एक कटोरी दलिया आपको दिनभर एक्टिव रखने में आपकी मदद करेगा।2 / 6नाश्ते में फल होना बेहद ही जरूरी है। रोजाना एक फल का सेवन जरूर करें। इससे आप लंबे समय तक बीमार नहीं होंगे। आपका पेट हेल्दी रहता है रोजाना एक सेब खा सकते हैं इसके अलावा, पपीता, अंगूर और दूसरे सीजन वाले फल को अपने नाश्ते में शामिल करें।3 / 6नट्स मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है, यह आपके तंत्रिका तंत्र को मजबूत रखने में आपकी मदद करता है। मस्तिष्क ते लिए नट्स काफी महत्वपूर्ण है। नट्स के सेवन से हृदय रोग और अन्य जानलेवा बीमारियां नहीं होती है। आप अपने ब्रेस्कफास्ट में बादाम, किशमिश, मुनक्का, खजूर, अखरोट और अंजीर आदि भिगाकर खा सकते हैं।4 / 6केले ऊर्जा के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। केला कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, पोटेशियम और विटामिन बी 6 का एक बेहतर स्रोत है, ये सभी आपके ऊर्जा स्तर बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।5 / 6सेब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक हैं और यह कार्ब्स और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। एक मध्यम आकार के सेब (100 ग्राम) में लगभग 14 ग्राम कार्ब्स, 10 ग्राम चीनी और 2।1 ग्राम फाइबर होते हैं। इसके अलावा सेब में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं।6 / 6दही के नियमित सेवन से आपके शरीर को ताकत मिलती है। दही प्रोटीन का बेहतर स्रोत है जिससे शरीर के विकास को बढ़ावा मिलता है। ध्यान रहे कि आपको दही का सेवन दोपहर के खाने में करना चाहिए। और पढ़ें Subscribe to Notifications