लाइव न्यूज़ :

इस फूल के हैं फायदे अनेक, खाने से दूर हो जाएंगे खून की कमी और डायबिटीज जैसे कई रोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 6:58 AM

Open in App
1 / 8
केला खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के फूल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि केले के फूल में बड़ी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे तत्व मिलते हैं। केले के फूल डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कम करने, वजन घटाने, एनीमिया और दिल के रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इसके नियमित सेवन से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
2 / 8
यदि आप डायबिटीज के मरीज है, तो केले का फूल आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका कारण यह माना जाता है कि केले का फूल अपने पोषक तत्वों की वजह से शरीर में शुगर लेवल को कम कर सकता है।
3 / 8
खून की कमी होने से एनीमिया नामक बीमारी होती है। इसमें हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने में केले का फूल काफी फायदेमंद हो सकता है। कहा जाता है कि केले के फूल में आयरन की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। 
4 / 8
अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है और आप अक्सर कब्ज, एसिडिटी, गैस जैसी पेट की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर केले के फूल का सेवन शुरू कर देना चाहिए। केले के फूल में फाइबर पाया जाता है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है और आसानी से पच जाता है।
5 / 8
केले का फूल हृदय रोगों से बचाव करने में मददगार होता है। क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचा सकता है। और कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करता है।
6 / 8
केले के फूल से बनी डिशेस खाकर आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर के लिए एंटीडिप्रेसेंट की तरह काम करते हैं।
7 / 8
मासिक धर्म दर्द महिलाओं के लिए गंभीर स्थिति होती है। कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी ब्लड फ्लो का सामना करना पड़ता है। पके हुए केले के फूल इन समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है। दही या दही के साथ केले के फूलों को पकाने से शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है और रक्तस्राव कम होता है।
8 / 8
केले के फूलों में विटामिन ए, सी और ई जैसे विभिन्न विटामिन होते हैं। इनमें पोटेशियम और फाइबर भी होते हैं। इसके पोषक तत्व इसे एक स्वस्थ भोजन बनाते हैं। 
टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAyurveda: जानिए टॉप 5 जड़ी-बूटियों के बारे में, जो आपको बनाती हैं निरोग

स्वास्थ्यBenefits Of Flaxseed: अलसी से बढ़ता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, आयुर्वेदिक में हजारों वर्षों से हो रहा अलसी का उपयोग, जानिए इसके फायदे

स्वास्थ्यBenefits Of Clovel: पुरुषों के लिए बहुत गुणकारी है लौंग, कई समस्याओं को करता है दूर, आज जान लीजिए अपने फायदे की बात

स्वास्थ्यBenefits Of Onion: सिर के झड़ते बालों को रोकिये, बनाइये बालों को स्वस्थ्य, घना और मजबूत बस एक प्याज से

स्वास्थ्यHealth Tips: आंवले के 10 सेहतमंद फायदे, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यAyurveda For The Heart: हृदय को स्वस्थ रखने वाली 3 गुणकारी औषधियों के बारे में जानिए, रोजाना सेवन से रहिये निरोग

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 105 नए केस, 24 घंटे की अवधि में पंजाब में वायरस से एक की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: कोरोना के 110 नए केस और संक्रमित मरीजों की संख्या 893, राहत भरी खबर, 24 घंटे की अवधि में वायरस से एक भी मौत नहीं!

स्वास्थ्यजानिए कुछ घरेलू उपाय जिन्हें अपनाने से सामान्य बीमारियों में राहत मिलेगी, किचन में ही मिल जाएगी दवा

स्वास्थ्यनींद न आने की समस्या से हैं परेशान तो फॉलों करें ये टिप्स, बेहद कारगर हो सकते हैं ये घरेलू उपाय