आंवला जूस पीने के फायदे : बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर, बुखार और इन्फेक्शन से मिलेगा छुटकारा By संदीप दाहिमा | Published: December 21, 2021 7:05 PMOpen in App1 / 8डॉक्टर के अनुसार आंवले का रस खांसी और फ्लू के साथ-साथ मुंह के छालों को दूर करने में भी मददगार होता है। आंवले को एक कारगर घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके लिए आप दो चम्मच आंवला जूस में दो चम्मच शहद मिला लें और रोजाना पियें। 2 / 8नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम रहता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। जिससे हमारा शरीर सेहतमंद बना रहता है। इसमें पाया जाने वाला एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की वजह से यह ह्रदय के लिए भी फायदेमंद है।3 / 8आंवला सांस की बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है। जैसे कि जिस व्यक्ति को अस्थमा की बीमारी हो। उसके लिए आंवले का जूस बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से उन्हें काफी लाभ मिलता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन करना चाहिए। आंवले के सेवन से पाचन तंत्र भी बिल्कुल सही रहता है।4 / 8आपको बता दें आंवला बालों के एक दवा की तरह काम करता है। यदि आप आंवले के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे बालों का झड़ना बंद होता है और जड़े भी मजबूत बनती हैं तथा बालों की लंबाई भी बढ़ती है।5 / 8मोटापा बढ़ने का एक बड़ा कारण सुस्त मेटाबॉलिज्म है। आंवले का जूस आपके डाइजेशन से फ्री रेडिकल्से और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर, आपके मेटाबॉलिज्म़ को स्वस्थ और एक्टिव रखने में मदद करता है।6 / 8यह शरीर में विषाक्त पदार्थों के निर्माण को कंट्रोल करता है और इस तरह आपको पेट फूलने और भारीपन की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है जो अक्सर किसी को भी मोटा महसूस कराते है।7 / 8बढ़ती उम्र के साथ हमारी हड्डियां नाजुक और कमजोर हो जाती हैं, लेकिन आप रेगुलर आंवले का जूस पीकर अपनी हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बना सकती है। इस जूस को नियमित रूप से पीने से ऑस्टियोक्लास्ट होता है, जो कोशिकाएं हड्डियों को तोड़ने के लिए जिम्मेदार होती हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।8 / 8चमकती-दमकती त्वचा पाने के लिए आप रोजाना आंवले के जूस का सेवन करें। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह जूस त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन्सज और उम्र के साथ चेहरे पर आने वाले धब्बों को रोकता है। आंवला बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करके आपको फ्रेश, हेल्दी, यंग और ग्लोउइंग स्किन देता है। और पढ़ें Subscribe to Notifications