लाइव न्यूज़ :

19 साल की उम्र में दाऊद इब्राहिम ने किया था पहला जुर्म, जानिए अंडरवर्ल्ड डॉन के बारे में दिलचस्प बातें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 6, 2020 16:00 IST

Open in App
1 / 8
अंडरवर्ल्ड डॉन व भारत के लिए मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम हमेशा से ही अपने अवैध कामों और आतंकवादी गतिविधियों के कारण चर्चा का विषय बना रहता है। हालांकि, बेहद कम लोगों को उसकी निजी जिंदगी के बारे में जानकारी हासिल है। मगर क्राइम राइटर एस हुसैन जैदी द्वारा दाऊद और उसकी डी-कंपनी पर लिखी गई किताब में वो सब मौजूद है, जिसके बारे में किसी को ज्यादा मालूम नहीं है।
2 / 8
जैदी ने इस किताब में दाऊद के बारे में बहुत कुछ बताया है। ऐसे में हम आपको जैदी की किताब 'दाऊद मेंटर: द मैन हू मेड इंडियाज बिगेस्ट डॉन' से दाऊद की पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प बाते बताएंगे।
3 / 8
आज की तारीख में भले ही दाऊद इब्राहिम की गिनती मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में होती हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उसे किशोरावस्था में बाकी बच्चों ने तंग किया था। यही नहीं, उसे बहुत मार भी पड़ी थी, जिसकी वजह से दाऊद और उसके भाई सबीर इब्राहिम को काफी चोटें आई थीं।
4 / 8
दाऊद मेंटर: द मैन हू मेड इंडियाज बिगेस्ट डॉन के अनुसार, दाऊद को स्कूल की ओर से सुरक्षा गश्ती दल (आरएसपी) में शामिल किया गया था और वह अपनी ड्यूटी पूरी कर रहा था कि तभी उसे पता चला कि लड़कों का एक समूह उसके भाई को परेशान कर रहा है। ऐसे में अपनी ड्यूटी छोड़कर सबीर के पास पहुंचा, जहां सबीर को बचाने के कारण लड़कों ने उसे भी बहुत पीटा था।
5 / 8
दाऊद मेंटर: द मैन हू मेड इंडियाज बिगेस्ट डॉन में इस बात का जिक्र किया गया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जिंदगी में अगर खालिद खान बच्चा नाम का व्यक्ति नहीं होता तो वह बहुत पहले गुमनामी में खो जाता, अपने प्रतिद्वंद्वियों या पुलिस द्वारा कहीं मार गिराया जाता। लेकिन इसी नाम ने दाऊद को हर बला से बचाए रखा।
6 / 8
लेखक हुसैन जैदी ने अपनी किताब में दाऊद की खालिद से मुलाकात की कहानी विस्तार से बताई है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे इन दोनों के बीच दांत कटी दोस्ती हुई। दोनों ने मिलकर मुंबई के हर माफिया गैंग को हराने या खत्म करने का काम किया और खालिद ने डी-गैंग की नींव रखी। इसके बाद धीरे-धीरे दाऊद भारत का मोस्ट वांटेड (कुख्यात वांछित अपराधी) बन गया।
7 / 8
जैदी के मुताबिक खालिद ने ही दाऊद को सिखाया कि मुश्किलों से कैसे निपटना चाहिए। दाऊद को खालिद के रूप में एक ऐसा मार्गदर्शक मिल गया था जिसने उसे एक धूर्त माफिया बॉस में तब्दील कर दिया। यही नहीं खालिद ने एक बार दाऊद के लिए गोली भी खाई थी। जैदी ने कहा, 'दाऊद अपने जीवन और ताकत के लिए इस व्यक्ति का कर्जदार है। इस पठान (खालिद खान बच्चा उर्फ खालिद पहलवान उर्फ केपी) की कहानी अभी तक बयां नहीं की गई थी।'
8 / 8
दाऊद मेंटर: द मैन हू मेड इंडियाज बिगेस्ट डॉन में बताया गया है कि दाऊद ने महज 19 साल की उम्र में अपना पहला जुर्म किया था। उसने एक बैंक में चोरी की थी। यह चोरी साल 1974 में की गई थी। चोरी करते समय दाऊद को लगा कि वह मस्तान के पैसे लूट रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि वह नकदी मेट्रोपॉलिटन बैंक की थी।
टॅग्स :दाऊद इब्राहिमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया