सामने आई अनुष्मा शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें, पहली झलक देख फैंस हुए क्रेजी
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: January 24, 2022 10:18 AM2022-01-24T10:18:06+5:302022-01-24T10:20:34+5:30
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें आखिरकार सामने आ गई है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला चल रहा था। अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में अपनी बेटी वामिका के साथ खड़ी थीं। मैच के दौरान टीवी पर विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक देखने को मिल गई।
अनुष्का की गोद में वामिका पिंक ड्रेस पहने दिख रही हैं।
फैंस ने वामिका को 'मिनी विराट' तक कह डाला।
अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अब तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका को दुनिया की नजरों से बचा कर रखा था। इस बार न चाहते हुए भी कैमरा वामिका तक जा पहुंचा।
इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को लेकर बेहद केयरिंग दिखीं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए।