लाइव न्यूज़ :

उजबेकिस्तान, बेलारूस जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलकर अनुभव मिलेगा : इंदुमति

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मिडफील्डर इंदुमति कातिरेसन का मानना है कि उनकी टीम को उजबेकिस्तान और बेलारूस जैसी टीमों के खिलाफ खेलकर फायदा मिलेगा ।

उजबेकिस्तान में अभ्यास कर रही भारतीय टीम पांच अप्रैल को मेजबान के खिलाफ और आठ अप्रैल को बेलारूस के खिलाफ खेलेगी ।

इंदुमति ने एआईएफएफ डॉट कॉम से कहा ,‘‘ मैं शुक्रगुजार हूं कि महामारी के बीच भी हमें इतने महीने अभ्यास का मौका मिला । इससे हमें काफी फायदा होगा ।’’

इससे पहले भारत ने तुर्की में सर्बिया, रूस और उक्रेन के खिलाफ दोस्ताना मैच खेले । इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ ये तीनों मैच अच्छे थे और हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । अब उजबेकिस्तान में उस लय को कायम रखना चाहेंगे ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दोनों मैचों में टीम की कप्तानी करना उनके लिये फख्र की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!