लाइव न्यूज़ :

विश्व ब्लिट्ज शतरंज: हंपी पांचवें और वैशाली 14वें स्थान पर रही

By भाषा | Updated: December 31, 2021 12:23 IST

Open in App

वारसॉ, 31 दिसंबर भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में पांचवें जबकि आर वैशाली 14वें स्थान पर रही।

हंपी ने 17 दौर के बाद 11.5 अंक हासिल किये और दो अन्य खिलाड़ियों के समान अंक हासिल करने के बाद उन्हें पांचवां स्थान मिला।

अंतिम दौर में रूस की पोलीना शुवालोवा से हारने के कारण हंपी की बेहतर स्थान हासिल करने की उम्मीदों को झटका लगा।

वैशाली नौ दौर के बाद दूसरे स्थान पर चल रही थी। उन्हें भी अंतिम दौर में रूस की ओल्गा गिरया से हार झेलनी पड़ी जिससे वह शीर्ष 10 से बाहर हो गयी।

ओपन वर्ग में विदित गुजराती ने भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह 13 अंक लेकर 18वें स्थान पर रहे। निहाल सरीन ने भी 13 अंक हासिल किये लेकिन वह 19वें स्थान पर रहे।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को ड्रा पर रोकने वाले 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन इरिगैसी 12.5 अंक के साथ 24वें स्थान पर रहे।

एक अन्य किशोर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने भी 12.5 अंक हासिल किये लेकिन वह 32वें स्थान पर रहे। गुकेश रैपिड स्पर्धा में नौवें स्थान पर रहे थे।

ओपन वर्ग में अन्य सभी भारतीय शीर्ष 50 से बाहर रहे। इनमें देश के सर्वाधिक रैंकिंग के खिलाड़ी पी हरिकृष्णा 84वें स्थान पर और हर्ष भारतकोटि (11 अंक) 68वें स्थान पर रहे।

महिलाओं में वंतिका अग्रवाल (9.5 अंक) 30वें और पद्मिनी राउत 8.5 अंक के साथ 55वें स्थान पर रहीं।

फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर लाग्रेव पोलैंड के जान-क्रिज़स्टोफ डूडा को टाईब्रेक में हराकर चैंपियन बने, जबकि 17 वर्षीय बिबिसार असौबायेवा ने महिला चैम्पियनशिप में खिताब जीता।

रैपिड और ब्लिट्ज दोनों स्पर्धाओं में पिछले चैंपियन कार्लसन दोनों खिताब का बचाव नहीं कर पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!