लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप से पहले सीनियर टीम के साथ अभ्यास करने से फायदा मिलेगा : विवेक सागर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:53 IST

Open in App

बेंगलुरू, एक नवंबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे विवेक सागर प्रसाद का मानना है कि भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच जूनियर विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता से पहले सीनियर टीम के साथ अभ्यास करने का मौजूदा चैंपियन भारत को फायदा मिलेगा।

भारत की सीनियर और जूनियर टीमें अभी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में एक साथ अभ्यास कर रही है। इससे भारतीय जूनियर टीम को 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट की अच्छी तैयारियों का मौका मिल रहा है। प्रसाद भी आगामी टूर्नामेंट में भारत की तरफ से खेलेंगे।

प्रसाद ने कहा, ‘‘हमारी तैयारी वास्तव में अच्छी चल रही है और प्रत्येक खिलाड़ी अभ्यास के दौरान मैदान पर अपना शत प्रतिशत दे रहा है। उसी परिसर में सीनियर टीम भी अभ्यास कर रही है जिसका बड़ा फायदा मिल रहा है क्योंकि हम उनके खिलाफ मैच खेलकर अभ्यास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दबाव की परिस्थितियों को लेकर सीनियर खिलाड़ियों से काफी बात करते हैं और उनका अनुभव हमारे लिये काफी उपयोगी है।’’

जूनियर विश्व कप में मेजबान भारत को पूल बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है, जबकि पूल ए में बेल्जियम, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और चिली शामिल हैं। नीदरलैंड, स्पेन, कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका को पूल सी में जबकि जर्मनी, अर्जेंटीना, पाकिस्तान और मिस्र को पूल डी में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!