लाइव न्यूज़ :

विदर्भ ने नागालैंड को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:48 IST

Open in App

मुलापाडु (आंध्र) पांच नवंबर पूर्व रणजी चैंपियन विदर्भ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मुकाबले में शुक्रवार को यहां नागालैंड को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद नागालैंड के बल्लेबाज विरोधी टीम की गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण का डटकर सामना नहीं कर सके।

राजस्थान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज चेतन बिष्ट ने नागालैंड की पारी की शुरुआत की और 46 गेंदों में 44 रन बनाये लेकिन टीम 115 रन ही बना सकी।

विदर्भ ने 13 गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए सतीश गणेश ने 39 और अक्षय कर्नेवार (नाबाद 35) ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया।

प्लेट ग्रुप के अन्य मैचों में  मेघालय ने सिक्किम और मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को एक समान छह विकेट से हराया। त्रिपुरा ने मिजोरम को 28 रन से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!