लाइव न्यूज़ :

भारत के दो तलवारबाज कहिरा में विश्व जूनियर एवं कैडेट चैम्पियनशिप के दौरान कोविड-19 पॉजीटिव

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल भारत के दो तलवारबाज तनिष्का खत्री और कोनसम डैनी सिंह को मिस्र की राजधानी काहिरा में विश्व जूनियर और कैडेट चैंपियनशिप के दौरान कोविड-19 जांच में पॉजीटिव पाये जाने के बाद पृथकवास में रखा गया है।

तनिष्का ने बालिका कैडेट वर्ग जबकि डैनी ने जूनियर पुरूष स्पर्धा में भाग लिया था।

भारतीय तलवारबाजी संघ (एफएआई) के अध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित खिलाड़ी अच्छा महसूस कर रहे और टीम के डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे है।

मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हां, दो तलवारबाज कोविड-19 जांच में पॉजीटिव मिले है और वे काहिरा में पृथकवास में है। दोनों खिलाड़ियों की स्थिति अच्छी है और टीम के चिकित्सक उनका ख्याल रख रहे है।’’

रविवार को संपन्न हुई स्पर्धा में भारत के 24-24 तलवारबाज तीनों स्पर्धाओं (साब्रे, फोइल और ईपी) में भाग लिया था

तनिष्का और डैनी को आठ, नौ और 11 अप्रैल को हुई जांच में हर बार कोविड-19 पॉजीटिव पाया गया। मंगलवार को एक बार फिर से उनकी जांच की जाएगी।

एफएआई के महासचिव बशीर अहमद खान ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित तलवारबाजों को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी स्वदेश लौट आयेंगे।

खान ने कहा, ‘‘ कोविड-19 से संक्रमित दोनों खिलाड़ी नाबालिग है इसलिए दो कोच काहिरा में रूके रहेंगे।’’

उन्होंने बताया कि काहिरा से भारत आने के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरी है। ऐसे में के फोइल स्पर्धा के सभी तलवारबाजों और कोचों का आरटी-पीसीआर जांच किया गया। इसमें डैनी के अलावा बाकी सभी रिपोर्ट नेगिटिव रहा।

ईपी टीम आठ अप्रैल को काहिरा पहुंची । वहां पहुंचने पर जांच में आरएस शीरजिन और तनिष्का कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये और उन्हें होटल रूम में पृथकवास किया गया।

नौ अप्रैल की जांच में शीरजिन का रिपोर्ट नेगिटिव रहा जबकि बाकी दोनों का रिपोर्ट पॉजीटिव था। इसके बाद रविवार को भी जांच में डैनी और तनिष्का का रिपोर्ट पॉजीटिव आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!