लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा ने प्लेट ग्रुप में नगालैंड को 10 विकेट से हराया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:44 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर त्रिपुरा ने रविवार को यहां विजय हजारे ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच में नगालैंड को 10 विकेट से हराकर राष्ट्रीय एक दिवसीय टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की जबकि मेघालय ने भी मिजोरम की चुनौती को पस्त करते हुए लगातार चौथी जीत अपने नाम की।

त्रिपुरा के लिये अनुभवी एम मुरासिंह ने शानदार प्रदर्शन किया जिनके पांच विकेट से टीम ने नगालैंड को 14 ओवर में 48 रन पर समेट दिया। त्रिपुरा ने 10.1 ओवर में जीत दर्ज कर अपना नेट रन रेट 2.739 कर दिया जो मेघालय के 1.475 से काफी आगे है।

मेघालय के कप्तान और विकेटकीपर पुनीत बिष्ट ने 142 रन (129 गेंद, 20 चौके और एक छक्के) से अपनी टीम को 49 ओवर में 237 रन बनाने में मदद की।

इसके जवाब में मिजोरम के कप्तान और विकेटकीपर उदय कौल ने 109 (123 गेंद, 10 चौके, एक छक्का) की पारी खेली लेकिन यह भी उन्हें जीत दिलाने के लिये काफी नहीं रही और टीम 19 रन से हार गयी।

मेघालय और त्रिपुरा के बीच मंगलवार को होने वाले मुकाबले से पता चलेगा कि कौन सी टीम अगले चरण के लिये क्वालीफाई करेगी।

अन्य मैचों में अरूणाचल प्रदेश को मणिपुर से आठ विकेट से जबकि सिक्किम को बिहार से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!