लाइव न्यूज़ :

विश्व चैंपियनशिप में रिकार्ड बनाने की तैयारियों में लगे हैं थापा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारत के शीर्ष मुक्केबाजों में से एक शिव थापा की निगाह अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर नया रिकार्ड बनाने पर लगी हैं और वह जानते हैं कि टीम का सबसे अनुभवी सदस्य होने के कारण उनकी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है।

लाइट वेल्टरवेट (63.5 किग्रा) के मुक्केबाज और पांच बार के एशियाई चैंपियन थापा तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे जिसका आयोजन सर्बिया के बेलग्रेड में 24 अक्टूबर से किया जाएगा।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘सबसे अधिक अनुभवी होने के मतलब अधिक जिम्मेदारी है। मैं इसे इस तरह से देखता हूं। मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि टीम में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।’’

तोक्यो ओलंपिक में जगह नहीं बना पाने वाले थापा ने हाल में बेल्लारी में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब जीता था। वह विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहला भारतीय पुरुष मुक्केबाज बनने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।

थापा ने कहा, ‘‘हमारी टीम वास्तव में अच्छी है। मुझे विश्वास है कि हम सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह मेरी तीसरी विश्व चैंपियनशिप है और अगर मैं पदक जीतता हूं तो यह यादगार बन जाएगी।’’

यह अनुभवी मुक्केबाज राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी तैयारियों को लेकर आश्वस्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जितनी भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया उनमें यह सबसे कड़ी थी। शायद इसलिए कि स्वर्ण पदक विजेता को विश्व चैंपियनशिप के लिये चुना जाना था। लेकिन मैंने किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इसे हल्के से नहीं लिया।’’

थापा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले तैयारी करना चुनौती थी। मैं घर में तैयारी कर रहा था लेकिन वह शिविर जैसी तैयारी नहीं थी। मैंने अपने मित्र कविंदर (बिष्ट) को फोन किया जो कि वायुसेना में है और उन्होंने मुझे बेंगलुरू आकर अपने शिविर में अभ्यास के लिये आमंत्रित किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय चैंपियनशिप से तीन चार दिन पहले वहां पहुंचा और इससे मेरी तैयारियों में काफी मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकैलाश खेर ने बांधा समां, लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में लाइव परफॉर्मेंस से जीता दिल

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!