लाइव न्यूज़ :

टीम अच्छा खेली, झूलन कई वर्षों से हमारी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रही है: मिताली राज

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:13 IST

Open in App

गोल्ड कोस्ट, तीन अक्टूबर भारतीय कप्तान मिताली राज ने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा रहे दिन रात्रि के एकमात्र टेस्ट के बाद टीम के और विशेषकर अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और स्मृति मंधाना के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

भारत ने पहली पारी सात विकेट पर आठ विकेट पर 377 पर पारी घोषित कर दूसरी पारी में 37 ओवर खेले और फिर चाय के बाद तीन विकेट पर 135 रन पारी घोषित कर आस्ट्रेलिया को 32 ओवर में जीत के लिये 272 रन का लक्ष्य दे दिया।

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 241 रन पर घोषित की थी।

लेकिन बाद में दोनों टीमों की कप्तानों ने ड्रा का फैसला किया तब आस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में दो विकेट पर 36 रन बना लिये थे।

मिताली ने मैच के बाद कहा, ‘‘अगर हमें पहले घंटे में चार विकेट मिल जाते तो हम मैच को जारी रखते। लेकिन टीम ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया। बारिश के कारण हमने कई ओवर गंवाए फिर भी हमने परिणाम लाने की कोशिश की। ’’

झूलन की गेंदबाजी पर भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ झूलन इतने वर्षों से हमेशा से हमारी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रही है, उसने बढ़िया गेंदबाज़ी की और युवा तेज गेंदबाजों पूजा वस्त्रकार और मेघना के साथ अपना अनुभव भी साझा किया। ’’

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक 127 रन से मजबूत भारतीय पारी की नींव रखी जिन्हें प्लेयर आफ द मैच चुना गया। मिताली ने कहा, ‘‘ स्मृति काफी प्रभावशाली रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वनडे में मुझे रिचा घोष और यास्तिका भाटिया ने भी प्रभावित किया। मुझे उम्मीद है की हरमनप्रीत (चोटिल हैं) टी20 मैच में खेलेगी। ’’

आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, ‘‘अगर मौसम साथ देता तो चार दिन में भी नतीजा निकल आता। भारतीय टीम काफी बढ़िया खेली और हमें बैकफुट में पहुंचा दिया था, लेकिन हमने वापसी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!