लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील शतरंज प्रतियोगिता कोविड-19 के कारण रद्द

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:52 IST

Open in App

कोलकाता, 11 नवंबर कोविड-19 महामारी के कारण इस साल ‘टाटा स्टील इंडिया रैपिड एंड ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट’ का आयोजन नहीं होगा।

इसके आयोजको ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर 2020 सत्र के लिए इस टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया।

यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है। पिछले साल इसमें भारतीय दिग्गज विश्वनाथन आनंद सहित 10 ग्रैंडमास्टरों ने हिस्सा लिया था, जिसे विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन ने जीता था।

टाटा स्टील कार्पोरेट सेवा के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने कहा, ‘‘महामारी के दौरान शतरंज के प्रशंसकों और खेल बिरादरी की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए हमने इस वर्ष टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया है।’’

टूर्नामेंट के स्थानीय आयोजक गेमप्लान स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि वे टूर्नामेंट को 2021 में आयोजित करने का इंतजार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!