लाइव न्यूज़ :

लिंडे के हरफनमौला खेल से दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:59 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 12 अप्रैल जॉर्ज लिंडे के हरफनमौला खेल के साथ एडिन मार्कराम की 54 रन की पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

लिंडे ने 20 रन की नाबाद पारी खेलने से पहले तीन विकेट भी झटके। दक्षिण अफ्रीका के लिए लिजार्ड विलियम्स ने भी तीन विकेट लिये।

पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम की 50 रन की पारी के बाद भी 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन ही बना सका। दक्षिण अफ्रीका ने महज 14 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद पाकिस्तान को शुरूआती तीनों झटके मैन ऑफ द मैच लिंडे ने दिये। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर शानदार लय में चल रहे मोहम्मद रिजवान को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा। लिंडे ने इसके बाद शरजील खान (आठ) को भी चलता किया।

कप्तान बाबर आजम और अनुभवी मोहम्मद हफीज (32) की साझेदारी ने शुरूआती झटकों के बाद पारी को संभाल लिया था। लिंडे ने 11वें ओवर में हफीज को आउट कर तीसरे विकेट के लिए 58 रन की उनकी साझेदारी को तोड़ा।

बाबर ने इसके बाद अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। विलियम्स ने इस दौरान फहीम अशरफ (पांच), हसन अली (12) और मोहम्मद नवाज (दो) को सस्ते में पवेलियन भेजा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज मार्कराम ने सात चौके और तीन छक्के जडित 30 गेंद की पारी में 54 रन बनाये। उन्होंने पहले विकेट के लिए जानेमन मलान (15) के साथ 4.3 ओवर में 44 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरूआत दिलायी।

कप्तान हेनरिच क्लासेन (नाबाद 36) और लिंडे ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को 36 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

क्लासेन ने 21 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि लिंडे ने 10 गेंद की पारी में दो छक्के जड़े।

श्रृंखला का तीसरा मैच 14 अप्रैल को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!