लाइव न्यूज़ :

शिव थापा राष्ट्रीय मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:18 IST

Open in App

बेल्लारी (कर्नाटक), 19 सितंबर पांच बार के एशियाई चैम्पियन शिव थापा यहां जारी पांचवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में रविवार को अंकित नरवाल को शिकस्त देकर अंतिम-चार में पहुंच गये।

असम के इस मुक्केबाज ने शानदार फुटवर्क के साथ अनुभव का फायदा उठाते हुए आरएसपीबी के प्रतिद्वंद्वी को परास्त किया। नरवाल ने हालांकि थापा को कड़ी चुनौती दी लेकिन इस अनुभवी मुक्केबाज ने 63.5 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले को 4-1 से अपने नाम किया।

आरएसपीबी के लिए सचिन (54 किग्रा) और वरिंदर सिंह (60 किग्रा) अपने-अपने भार वर्ग में विजेता बन के उभरे। सचिन ने गोवा के रोशन जमीर को जबकि 2021 एशियाई चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता वरिंदर ने दमन, दीव और नगर हवेली के इंद्रजीत सिंह को एक समान 5-0 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

सेमीफाइनल में पहुंचने वालों में उत्तर प्रदेश के रवि कुमार भी शामिल है। उन्होंने 48 किग्रा वर्ग के अंतिम आठ मुकाबले में ओडिशा के संतोष प्रधान को पराजित किया।

राष्ट्रमंडल खेलों (2018)  के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने महाराष्ट्र के रुषिकेश गौड़ को मात दी।

युवा विश्व चैम्पियनशिप में खिताब जीतने वाले सचिन (57 किग्रा) ने प्रभावित करने वाला प्रदर्शन जारी रखा और राजस्थान के जितेन्द्र चौधरी को 5-0 से हराया।

पंजाब के मुक्केबाज विजय कुमार (60 किग्रा) और राजपिंदर सिंह (54 किग्रा) भी अपने-अपने मुकाबले को 5-0 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!