लाइव न्यूज़ :

शशिकिरण ने ग्रैंड स्विस शतरंज में वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ खेला

By भाषा | Updated: November 4, 2021 14:22 IST

Open in App

रीगा (लाटविया), चार नवंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ खेला और अब वह दो अन्य के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं ।

पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन शशिकिरण सात दौर के बाद अपराजेय हैं । उन्होंने 30 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई । अब वह वाचियेर लाग्रेव और स्पेन के अलेक्सेइ शिरोव के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं ।

अब उनका सामना अलीरजा फिरोजा से होगा ।

ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने आर्मेनिया के गैब्रियल सर्जिसियेन से ड्रॉ खेला । सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय पी हरिकृष्णा ने रूस के मैक्सिम चिगाएव को हराया । भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेइसी ने रूस के वादिम जागिंसेव को मात दी ।

भारत के पी प्रज्ञानानंदा, डी गुकेश, सूर्यशेखर गांगुली , एस पी सेतुरमन और बी अधिबान ने भी ड्रॉ खेला जबकि रौनक साधवानी को अलेक्जेंडर रेडके ने हराया ।

महिला वर्ग में द्रोणवल्ली हरिका ने पोलैंड की जोलांटा ज्वाज्का से ड्रॉ खेला और वह संयुक्त तीसरे स्थान पर है । वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख ने अपने मुकाबले जीते जबकि आर वैशाली ने ड्रॉ खेला । पद्मिनी राउत को पराजय का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!