लाइव न्यूज़ :

रहाणे का अर्धशतक काम न आया, कर्नाटक ने मुंबई को हराया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 18:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार नवंबर भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे की 54 गेंदों पर 75 रन की पारी के बावजूद कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में गुरुवार को यहां मुंबई को नौ रन से हराया।

कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर मनीष पांडे (84) और करुण नायर (72) की 149 रन की साझेदारी की मदद से चार विकेट पर 166 रन बनाये। इसके जवाब में मुंबई की टीम कप्तान रहाणे की अर्धशतकीय पारी के बावजूद छह विकेट पर 157 रन ही बना पायी। कर्नाटक के लिये केसी करियप्पा ने तीन जबकि कृष्णप्पा गौतम ने दो विकेट लिये।

बंगाल ने एक अन्य मैच में छत्तीसगढ़ को सात विकेट से हराया। छत्तीसगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अखिल हेरवाडकर के 73 रन के बावजूद सात विकेट पर 118 रन ही बना पायी। बंगाल ने सुदीप चटर्जी के नाबाद 51 रन की मदद से 17 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

ग्रुप बी के ही एक अन्य मैच में सेना ने बड़ौदा को दो विकेट से पराजित किया। बड़ौदा ने नौ विकेट पर 124 रन बनाये जिसमें भानू पानिया (55) का अर्धशतक शामिल है। सेना के लिये नितिन यादव ने तीन विकेट हासिल किये।

सेना ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। उसकी तरफ से दिवेश पठानिया ने नाबाद 41 रन बनाये। बड़ौदा के लिये निनाद राथवा ने तीन और कृणाल पंड्या ने दो विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: विधेयक के पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!