लाइव न्यूज़ :

गेंदबाजों के कप्तान हैं रहाणे : ईशांत

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का कहना है कि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे गेंदबाजों के कप्तान हैं और अपने शांत स्वभाव और खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन मैचों में अच्छी कप्तानी करेंगे ।

नियमित कप्तान विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौटने के कारण रहाणे बाकी तीन टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे ।

बाजू में चोट के कारण आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर ईशांत ने ‘ ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,‘‘ वह काफी चुप रहता है और आत्मविश्वास से ओतप्रोत है । मैं जरूर कहूंगा कि वह गेंदबाजों का कप्तान है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी हमने साथ खेला है और विराट मैदान पर नहीं है तो वह मुझसे पूछता है कि कैसी फील्ड चाहिये । कब गेंदबाजी करना चाहते हो वगैरह ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह कभी आदेश नहीं देता । उसे अच्छी तरह से पता है कि उसे टीम से क्या चाहिये ।’’

कोहली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ रहाणे की कप्तानी में भारत ने दोनों टेस्ट जीते हैं ।

ईशांत ने कहा ,‘‘ आपको उसकी कप्तानी से पता चल जायेगा कि वह कैसा इंसान है ।वह काफी शांत और स्थिर है । ऐसा नहीं है कि वह मजाकिया नहीं है । वह हमारे साथ काफी मजाक मस्ती करता है । वह दबाव के क्षणों में शांत रहता है । उसके साथ तनाव नहीं रहता और वह गेंदबाजों से बखूबी संवाद करता है ।’’

विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ अगर कोई साझेदारी बन रही है और फील्डरों के करने के लिये कुछ नहीं है तो ऐसे में एक खिलाड़ी की ऊर्जा सारा परिदृश्य बदल देती है ।विराट ऐसी ऊर्जा का स्रोत है । उसकी ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकैलाश खेर ने बांधा समां, लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में लाइव परफॉर्मेंस से जीता दिल

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!