लाइव न्यूज़ :

पीसीआई ने तोक्यो पैरालंपिक के लिए 24 खिलाड़ियों का चयन किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने शनिवार को 24 अगस्त से शुरू होने वाले तोक्यो पैरालिंपिक के लिए स्टार भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और ऊंची कूद एथलीट मरियाप्पन थंगावेलू की अगुवाई वाली 24 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा की।

झाझरिया और थंगावेलू ने 2016 के रियो पैरालिंपिक में क्रमशः एफ46 भाला फेंक और टी42 ऊंची कूद स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था। उनके अलावा भारतीय पैरालंपिक दल में विश्व रिकॉर्ड धारक संदीप चौधरी और सुमित भी शामिल हैं।

पीसीआई की चयन समिति ने 29 और 30 जून को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय ट्रायल (परीक्षण) के बाद टीम का चयन किया। चयन बैठक की अध्यक्षता पीसीआई प्रमुख दीपा मलिक ने की।

विश्व पैरा एथलेटिक्स ने भारत को 24 स्थान प्रदान किए हैं जिसमें चार महिला एथलीट शामिल हैं।

समिति ने पुरुषों के एफ-57 भाला फेंक वर्ग में रंजीत भाटी को भी चुना, जो ट्रायल से पहले कम रैंकिंग के कारण योग्यता हासिल करने वाले एथलीटों की सूची में नहीं थे।

पीसीआई ने कहा, ‘‘उन्होंने हालांकि आखिरी चयन ट्रायल में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया और एक जुलाई (2021) को एमईएस (न्यूनतम प्रवेश मानक) रैंकिंग के अनुसार वह पाचवें स्थान पर हैं।’’

समिति ने संदीप संजय सरगर (भाला फेंक एफ-64) को भी रिजर्व एथलीट के रूप में रखा है।

इससे पहले थंगावेलू को पैरालंपिक खेलों में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया था। उन्होंने कहा यह सम्मान उन्हें इस बार भी पदक जीतने वाले प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘चयन ट्रायल (परीक्षण) में मेरा प्रदर्शन (1.86 मी) रियो 2016 के बाद मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक था। मुझे 2017 में टखने में चोट लगी थी और इसे ठीक होने में कुछ समय लगा। मैं काफी समय से अपनी पुरानी लय वापस पाने की कोशिश कर रहा था। मुझे विश्वास है कि अब मैंने लय हासिल कर ली है। मुझे लगता है कि मैं खेलों के लिए तैयार हूं।’’

तमिलनाडु के 26 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं भारतीय टीम के ध्वजवाहक के रूप में नामित होने पर भी खुश हूं। यह मुझे पदक जीतने वाला प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मेरा लक्ष्य 1.93 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!