लाइव न्यूज़ :

मेरे और विराट के बीच कुछ नहीं बदला, वह कप्तान है और मैं उपकप्तान : रहाणे

By भाषा | Updated: January 26, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत में अपनी कप्तानी से दिल जीतने वाले अजिंक्य रहाणे ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी टीम के कप्तान विराट कोहली है और जरूरत पड़ने पर ही वह कप्तानी करके खुश हैं ।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में रहाणे फिर उपकप्तान होंगे । अब आस्ट्रेलिया दौरे के बाद फिर उपकप्तानी संभालते हुए उनके लिये क्या अलग होगा, यह पूछने पर रहाणे ने कहा ,‘‘ कुछ भी नहीं । विराट टेस्ट टीम के कप्तान थे और रहेंगे ।मैं उपकप्तान हूं । उनके नहीं होने पर मुझे कप्तानी दी गई थी और मेरा काम टीम इंडिया की कामयाबी के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सिर्फ कप्तान बनना ही महत्वपूर्ण नहीं है । कप्तान की भूमिका आप कैसे निभाते हैं, वह ज्यादा अहम है । अभी तक मैं सफल रहा हूं और उम्मीद है कि भविष्य में भी अच्छे नतीजे दे सकूंगा ।’’

रहाणे की कप्तानी में भारत ने पांच में से चार टेस्ट जीते हैं ।

कोहली से अपने संबंध के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘मेरा और विराट का तालमेल हमेशा अच्छा रहा है ।उसने समय समय पर मेरी बल्लेबाजी की तारीफ की है । हमने टीम के लिये भारत में और विदेश में कई यादगार पारयां खेली है । वह चौथे नंबर पर उतरते हैं और मैं पांचवें पर , इसलिये हमारी कई साझेदारियां बनी हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने हमेशा एक दूसरे के खेल का सम्मान किया है । हम जब क्रीज पर होते हैं तो विरोधी गेंदबाजी के बारे में बात करते हैं । जब हम दोनों में से कोई खराब शॉट खेलता है तो हम एक दूसरे को चेता देते हैं ।’’

बतौर कप्तान कोहली के बारे में उनकी राय पूछने पर रहाणे ने कहा ,‘‘ वह काफी चतुर कप्तान है ।वह मैदान पर अच्छे फैसले लेता है । स्पिनरों के गेंदबाजी करने पर वह मेरे फैसले पर काफी भरोसा करता है । उसका मानना है कि अश्विन और जडेजा की गेंदों पर स्लिप में कैच पकड़ना मेरी खूबियों में से है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विराट की मुझसे काफी अपेक्षायें हैं और मैं कोशिश करता हूं कि उन पर खरा उतरूं ।’’

अपने कैरियर में कई उतार चढाव देखने के बाद क्या टेस्ट टीम में अब उन्हें अपनी जगह अधिक पक्की नजर आती है, यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे कभी नहीं लगा कि मेरी जगह खतरे में है । कप्तान और टीम प्रबंधन ने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कई बार कुछ श्रृंखलाओं में कोई खिलाड़ी खराब फार्म में रहता है लेकिन उसके यह मायने नहीं कि उसका ‘क्लास ’ खत्म हो गया । खिलाड़ी को फॉर्म में लौटने के लिये एक अच्छी पारी की जरूरत भर होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!