लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा ने मालदीव में पानी के अंदर फेंका भाला!, वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: October 2, 2021 14:24 IST

नीरज ने कई मंचों से इस बात पर जोर देकर कहा है कि जैवलिन उनके जीवन में काफी अहमियत रखता है। जैवलिन ही उनका पहला प्यार है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में नीरज पानी के अंदर जेवलिन थ्रो की प्रैक्टिस करते दिखाई दिएवीडियो में नीरज पानी के अंदर दौड़ लगाते हुए जैवलिन फेंकने की कला दिखाते हैं

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर रहे हैं। इस बीच नीरज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह पानी के अंदर भाला फेंकते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में नीरज पानी के अंदर जेवलिन थ्रो की प्रैक्टिस करते दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज पानी के अंदर दौड़ लगाते हैंऔर अपना भाला फेंकने के शैली का प्रदर्शन करते हैं। 

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भाला फेंकने की ऐक्टिंग का वीडियो साझा करते हुए-"आसमान पर, जमीन पर, या अंडरवॉटर...हमेशा जैवलिन के बारे में सोचता हूं।" हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने कमेंट किया, "छुट्टियों पर भी जैवलिन? दिमाग और शरीर को थोड़ा आराम दो भाई।"

गौरतलब है कि नीरज ने कई मंचों से इस बात पर जोर देकर कहा है कि जैवलिन उनके जीवन में काफी अहमियत रखता है। जैवलिन ही उनका पहला प्यार है। टोक्यो में गोल्ड जीतने के बाद नीरज के दिन भी फिर गए हैं। वे कई रिएलिटी शो के मंचों पर भी नजर आए। वहीं विज्ञापनों में भी नजर आने वाले हैं।

 

 

टॅग्स :नीरज चोपड़ाटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वसिलेसिया डायमंड लीगः 365 दिन बाद आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को मुकाबला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!