लाइव न्यूज़ :

नारंग चमके, सेना ने गोवा को एक विकेट से हराया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 17:59 IST

Open in App

रांची, 11 दिसंबर पुलकित नारंग के हरफनमौला प्रदर्शन से सेना ने मुश्किल क्षणों के बावजूद शनिवार को यहां कम स्कोर वाले विजय हजारे ट्राफी राष्ट्रीय एक दिवसीय ग्रुप ई मैच में गोवा को एक विकेट से शिकस्त दी।

सेना ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी आधी टीम गंवा दी थी और उसने विकेट खोना जारी रखा, पर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये उतरे नारंग ने अपनी टीम को जीत दिलायी और 67 रन बनाकर नाबाद रहे।

सेना के ऑफ स्पिनर नारंग ने इससे पहले गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके थे। उन्होंने 93 गेंद की पारी के दौरान तीन छक्के और सात चौके जमाये।

गोवा के मध्यम गति के गेंदबाज फेलिक्स एलेमाओ ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर चार विकेट हासिल किये। उन्होंने दसवें नंबर पर उतरे राज बहादुर को पांच रन पर आउट कर दिया जिससे टीम 32.5 ओवर में सिमट गयी।

नारंग और अंतिम बल्लेबाज त्रिवेंद्र कुमार क्रीज पर थे और सेना को तब भी 58 रन की जरूरत थी। इन दोनों ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को लगातार तीसरी जीत दिला दी।

इससे पहले जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्षेत्ररक्षण का फैसला करने वाली सेना की टीम ने गोवा को 40.1 ओवर में समेट दिया। बायें हाथ के तेज गेंदबाज राज ने 7.1 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट झटके।

दिवेश पठानिया, राहुल सिंह और नारंग ने दो दो विकेट हासिल किये।

राजस्थान ने भी विजयी लय जारी रखते हुए रेलवे को छह विकेट से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पर वह नेट रन रेट की बदौलत सेना से ऊपर बरकरार है।

शुभम शर्मा (39 रन देकर तीन विकेट) और अनीकेत चौधरी (49 रन देकर तीन विकेट) ने तीन तीन विकेट झटके जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 10 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट झटका जिससे रेलवे की टीम ने नौ विकेट पर 233 रन बनाये।

इसके जवाब में राजस्थान ने महिपाल लोमरोर (नाबाद 85 रन) और समर्पित जोशी (नाबाद 53 रन) के बीच 109 रन की नाबाद साझेदारी से 45.1 ओवर में जीत हासिल कर ली।

ग्रुप के एक अन्य मैच में असम की टीम पंजाब से 10 विकेट से हार गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!