लाइव न्यूज़ :

मुंबई के खिलाड़ियों ने कहा, टीम प्रयास से मिली जीत

By भाषा | Updated: November 10, 2020 23:41 IST

Open in App

दुबई, 10 नवंबर मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवीं बार खिताब जीतने का श्रेय टीम प्रयास को दिया और कहा कि एक महीने पहले आकर यूएई की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने का भी टीम को फायदा मिला।

मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर अपने खिताब का भी बचाव किया। वह आईपीएल की सबसे सफल टीम भी बन गयी है और इसलिए पोलार्ड ने उसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम बताया।

पोलार्ड ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा अहसास है कि मैं पिछले 11 वर्षों से इस टीम से जुड़ा हूं और यह पांचवीं ट्राफी है। मुंबई के पास जितनी ट्राफी हैं, जैसा कौशल है, आप यह कह सकते हो कि मुंबई सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है। ’’

टीम के आलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा, ’’बहुत कुछ श्रेय हमारी तैयारियों को जाता है। हम एक महीने पहले यहां आ गये थे और हर कोई अपनी भूमिका जानता था। हर कोई खेलने के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में था। ’’

हार्दिक पंड्या पीठ दर्द के कारण इस सत्र में गेंदबाजी नहीं कर पाये लेकिन उन्होंने जो भूमिका निभायी, उससे वह खुश हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे परेशान नहीं हूं। मैंने जो किया उसका लुत्फ उठाया। मेरे यह मौका मिलने से जुड़ा है। यह सब कुछ तैयारियों से जुड़ा है। हमने अच्छे प्रदर्शन करने और लगातार सुधार करने पर ध्यान दिया। ’’

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह शुरू से ही लय में थे भले ही शुरुआती मैचों में उन्हें जूझना पड़ा था।

उन्होंने कहा ‘‘पहले मैच से मुझे लग रहा था कि मेरी लय अच्छी रही। जब मैंने एबी डिविलियर्स और विराट कोहली के खिलाफ सुपर ओवर किया तो उसके बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। मैंने चीजों को सरल बनाये रखा और हर समय बेसिक्स पर ध्यान दिया। ’’

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘‘तैयारियां, प्रक्रिया और रूटीन महत्वपूर्ण होता है। आपको अपने कौशल का प्रदर्शन करना होता है। वह (रोहित के सामने अपना विकेट गंवाने के बारे में) तब अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। वह पारी संवार रहा था इसलिए मुझे अपना विकेट गंवाने का दुख नहीं है। ’’

इशान किशन ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं इस सत्र से पहले बहुत अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहा था। मैंने क्रुणाल और हार्दिक (पंड्या) से बात की तथा अपनी फिटनेस और ऑफ साइड के खेल पर काम किया। ’’

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि पहली बार चैंपियन टीम का हिस्सा बनकर अच्छा महसूस हो रहा है।

कूल्टर नाइल ने कहा, ‘‘पैटिनसन बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा था इसलिए मैं अपने लिये मौके का इंतजार करके खुश था जो कि मुझे मिला। टूर्नामेंट के आखिर में अच्छा प्रदर्शन करना शानदार रहा। ’’

दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कहा कि कोविड-19 के समय में परिवार से दूर रहना मुश्किल था लेकिन विजयी टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है।

डिकॉक ने कहा, ’’परिवार से दूर रहना मुश्किल था लेकिन यह शानदार अहसास है। इसको लेकर सवाल उठाये जा रहे थे कि क्या मुंबई इंडियन्स खिताब का बचाव कर सकता है। सहयोगी स्टाफ हर किसी ने अपनी अहम भूमिका निभायी। उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। ’’

टूर्नामेंट में फाइनल सहित केवल दो मैचों में खेलने वाले जयंत यादव ने कहा, ‘‘लगातार दो साल चैंपियन टीम का हिस्सा बना शानदार अहसास है। इससे हमारी टीम की मजबूती का पता चलता है। यह पूरे सत्र में किये गये प्रयासों का परिणाम है। ’’

फाइनल में अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाने वाले राहुल चाहर ने कहा, ‘‘मेरा नहीं खेलना महत्वपूर्ण नहीं है, खिताब जीतना महत्वपूर्ण है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने टीम को खिताब दिलाने में अपनी भूमिका निभायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!