लाइव न्यूज़ :

मोर्गन ने माना रन बनाने के लिये संघर्ष कर रहा हूं, लेकिन जल्द बड़ी पारी खेलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 4, 2021 10:39 IST

Open in App

दुबई, चार अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने स्वीकार किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं लेकिन उन्हें जल्द ही बड़ी पारी खेलने का विश्वास है।

केकेआर के अभी 13 मैचों में 12 अंक हैं और रन गति अच्छी होने के कारण उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये केवल अपने अंतिम लीग मैच को जीतने की जरूरत है। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

मोर्गन ने केकेआर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से जीत के बाद कहा, ‘‘हां, मैं टूर्नामेंट के इस चरण या यूं कहें कि पूरे टूर्नामेंट में रन नहीं बना पाया। मेरा मानना है जब भी आप लंबे समय तक अच्छा योगदान नहीं दे पाते हैं तब आप बड़ी पारी खेलने के करीब होते हैं।’’

मोर्गन ने अब तक 12 पारियों में केवल 111 रन बनाये हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 47 रन है।

केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के बारे में मोर्गन ने कहा कि टीम भाग्यशाली है कि उसे पास ये दोनों स्पिनर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने हमारी टीम में सबसे अधिक प्रभाव छोड़ा है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ये दोनों खिलाड़ी विशेषकर नारायण है। वह लंबे समय से फ्रेंचाइजी का अहम अंग है।’’

मोर्गन ने सनराइजर्स को 115 रन पर रोकने के लिये अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘सनराइजर्स के खिलाफ मैच अच्छा उदाहरण है। हम भाग्यशाली है कि अन्य गेंदबाजों ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की जिससे हम मैच अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहे।’’

मोर्गन ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की भी प्रशंसा की जिन्होंने अर्धशतक बनाकर केकेआर की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे शुभमन गिल के लिये खुशी है। उसने दिखाया है कि वह सभी प्रारूपों में खेल सकता है। पिछले दो आईपीएल से वह लगातार योगदान देता रहा है। आज के मुश्किल विकेट पर भी उसने आसानी से रन बटोरे। उसने अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!