लाइव न्यूज़ :

मानसिक स्पष्टता , रणनीति से मुझे मदद मिली : उनादकट

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने कहा कि मानसिक स्पष्टता से उन्हें आईपीएल के मौजूदा सत्र में अच्छी शुरूआत में मदद मिली और वह आगे भी इस लय को कायम रखना चाहेंगे ।

गुजरात के इस 29 वर्षीय गेंदबाज ने अभी तक तीन मैचों में चार विकेट लिये हैं ।

उन्होंने टीम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मेरी शुरूआत अच्छी रही है । मानसिक स्पष्टता और इस सत्र के लिये रणनीति साफ होने से मुझे मदद मिल रही है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी टूर्नामेंट की शुरूआत ही है और मैं इस लय को कायम रखना चाहूंगा ।’’

रॉयल्स का सामना गुरूवार को मुंबई इंडियंस से होगा । उनादकट ने कहा कि गत चैम्पियन टीम हमेशा कठिन प्रतिद्वंद्वी साबित होती है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा मैच होगा । हमने उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे लगता है कि दोनों टीमें बराबरी की है । यह मुकाबला रोचक होगा ।’’

रॉयल्स ने अभी तक पांच में से दो मैच जीते और तीन हारे हैं और उनादकट का मानना है कि कुछ और मैच जीतने से उनकी लय बनेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शुरूआत अच्छी हुई है । पहला मैच करीबी था लेकिन दूसरे में हमने शानदार जीत दर्ज की । बीच में कुछ मैच गंवाये लेकिन अब हम जीत की राह पर लौट आये हैं और इसे बरकरार रखना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!