लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी का शूटआउट में हार से लीग कप में चार साल की बादशाहत खत्म

By भाषा | Updated: October 28, 2021 10:51 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 28 अक्टूबर (एपी) मैनचेस्टर सिटी की इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पिछले चार साल से चली आ रही बादशाहत बुधवार को यहां वेस्ट हैम से पेनल्टी शूटआउट में मिली हार के साथ समाप्त हो गयी।

वेस्ट हैम ने प्री क्वार्टर फाइनल का यह मैच 5-3 से जीता। दोनों टीमें निर्धारित समय में गोल करने में असफल रही थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

फिल फोडन ने सिटी की तरफ पहली पेनल्टी ली लेकिन उनका शॉट बाहर चला गया। टीम को यह महंगा पड़ा क्योंकि वेस्ट हैम ने अपनी सभी पेनल्टी को गोल में बदला।

सिटी की लीग कप में पांच साल में यह पहली हार है। उसने 2017-18 से हर सत्र में इस टूर्नामेंट में खिताब जीता था।

इस बीच लिवरपूल, टोटैनहैम और लीस्टर सिटी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। चेल्सी और आर्सनल पहले ही अंतिम आठ में पहुंच चुके हैं।

लिवरपूल ने ताकुमी मिनामिनो और डिवोक ओर्गी के दूसरे हॉफ में किये गये गोल की मदद से दूसरी डिवीजन की टीम प्रेस्टन को 2-0 से हराया।

लीस्टर ने ब्राइटन को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी।

टोटैनहैम ने लुकास मोरा के गोल से बर्नली को 1-0 से हराया जबकि ब्रेंटफोर्ड ने इवान टोनी के शानदार खेल से स्टोक को 2-1 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!