लाइव न्यूज़ :

आक्रामक फुटबॉल पसंद है, लेकिन संतुलन बनाना होगा : लोबेरा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:09 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर मुंबई सिटी एफसी के मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा आक्रामक फुटबॉल की वकालत करते हैं लेकिन वह चाहते हैं कि आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में उनकी टीम आक्रामक और रक्षात्मक होने में संतुलन बनाये।

लोबेरा ने शुक्रवार से शुरू होने वाली आईएसएल से पहले वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘बतौर कोच मैं फुटबॉल और समर्थकों दोनों का ख्याल रखना चाहता हूं। उन्हें 90 मिनट के मैच के दौरान आनंद लेना चाहिए। इसलिये आक्रामक फुटबॉल खेलना बहुत ही महत्वपूर्ण है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हमें संतुलन की जरूरत है। फुटबॉल में केवल आक्रमण करना ही संभव नहीं है। आपको आक्रमण और रक्षात्मक होने में संतुलन बनाना होगा। मुंबई सिटी के लिये हमारे खेलने की शैली बहुत महत्वपूर्ण है। यह सिर्फ जीत हासिल की बात नहीं है बल्कि खूबसूरत फुटबॉल खेलकर जीत हासिल करना अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!