लाइव न्यूज़ :

किरण मोरे कोविड-19 से उबरे, मुंबई इंडियन्स के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ने के लिए फिट

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:47 IST

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल पूर्व भारतीय विकेटकीपर और मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे कोविड-19 से उबर गए हैं और टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियन्स के विकेटकीपिंग सलाहकार की भी भूमिका निभाने वाले 58 साल के मोरे 16 अप्रैल को इस घातक वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे।

मुंबई इंडियन्स ने ट्वीट किया, ‘‘किरण मोरे कोविड-19 से उबर गए हैं और चिकित्सकीय निगरानी में होने वाला पृथकवास पूरा कर लिया है। मोरे तीन आरटी-पीसीआर परीक्षण में नेगेटिव पाए गए हैं।’’

फ्रेंचाइजी ने एक अन्य ट्वीट ने कहा, ‘‘हमारी मेडिकल टीम ने बीसीसीआई से सलाह मशविरे के बाद फैसला किया है कि किरण मोरे बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार मुंबई इंडियन्स के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ने के लिए फिट हैं। ’’

कोविड-19 महामारी के कारण मौजूदा आईपीएल खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है और टीमें जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में हैं।

मुंबई इंडियन्स की टीम चेन्नई में है जहां उसने अब तक चार मैच खेले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!