लाइव न्यूज़ :

सौराष्ट्र को दो विकेट से हराकर कर्नाटक क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर अभिनव मनोहर के जुझारू नाबाद अर्धशतक की बदौलत कर्नाटक ने विषम परिस्थितियों से उबरते हुए मंगलवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र को दो विकेट से हरा दिया।

सौराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैकसन के 50 रन के बावजूद टीम सात विकेट पर 145 रन ही बना सकी। जैकसन ने 43 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके मारे। सलामी बल्लेबाज अर्पित वसावदा ने 26 जबकि प्रेरक मांकड़ ने 23 रन का योगदान दिया।

कर्नाटक की ओर से विजयकुमार वाइसाक ने 19, केसी करियप्पा ने 23 जबकि वासुकी कौशिक ने 49 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

कर्नाटक ने इसके जवाब में मनोहर की 49 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों ने नाबाद 70 रन की पारी से 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की।

सौराष्ट्र की ओर से जयदेव उनादकट ने 22 रन देकर चार विकेट चटकाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

कर्नाटक की टीम क्वार्टर फाइनल में 18 नवंबर को बंगाल से भिड़ेगी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे सौराष्ट्र की शुरुआत खराब रही और उसने पावर प्ले के अंदर 34 रन के स्कोर तक ही बीआर शरत (00), कप्तान मनीष पांडे (04) और करूण नायर (05) के विकेट गंवा दिए।

सलामी बल्लेबाज रोहन कदम (33) और मनोहर ने पारी को संभाला। रोहन हालांकि 10वें ओवर में रन आउट हो गए जब टीम का स्कोर 60 रन था।

उनादकट ने इसके बाद अनिरुद्ध जोशी (13) और जगदीश सुचित (05) को पवेलियन भेजा। विजयकुमार (04) और करियप्पा (00) भी अधिक देर क्रीज पर नहीं टिक सके।

मनोहर ने हालांकि एक छोर संभाले रखा। उन्होंने धर्मेंद्र सिंह जडेजा पर छक्के के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद बायें हाथ के इस स्पिनर पर छक्के के साथ कर्नाटक को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!