लाइव न्यूज़ :

आईएसएल 2021-22: लीग में सप्ताहांत ‘डबल हेडर’ मुकाबले रात साढ़े नौ बजे से

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर देश की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी (2021-22) सत्र में सप्ताहांत होने वाले ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) मुकाबलों को रात 09:30 (साढ़े नौ बजे) से खेला जाएगा।

पीटीआई-भाषा को पता चला है कि ‘फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड’ द्वारा आयोजित आईएसएल अपने सात साल के इतिहास में पहली बार देर शाम सप्ताहांत शुरू करने का प्रयास करेगा।

आईएसएल क्लब से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘ लीग ने क्लबों को सप्ताहांत डबल हेडर के शुरू होने के समय में संभावित बदलाव के बारे में सूचित किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों के नजरिये से रात 9:30 बजे से मैच खेलना एक अच्छा फैसला होगा क्योंकि इससे उन्हें उमस से राहत मिलेगी।’’

आईएसएल के नियमित मैच शाम साढ़े सात बजे से खेले जाते रहे है जबकि सप्ताहांत पर इसके मुकाबले शाम साढ़े पांच शुरू होते थे। लेकिन इस बदलाव के बाद ये मैच रात साढ़े नौ बजे शुरु होंगे। सप्ताहांत के डबल हेडर के समय में बदलाव की पुष्टि करते हुए एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘‘लीग के 2021-22 सत्र के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में होने की संभावना है।’’

पिछले सत्र की तरह यह सत्र भी गोवा में खेला जाएगा, जहां स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश पर रोक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!