लाइव न्यूज़ :

चोटिल लक्ष्य थाईलैंड में होने वाली दो प्रतियोगिताओं से हटे

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ट्रेनिंग के दौरान पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण थाईलैंड में होने वाली दो प्रतियोगिताओं से हट गए हैं।

बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 100 टूर्नामेंट सारलोरलक्स ओपन और डच ओपन सहित 2019 में सीनियर सर्किट में पांच खिताब जीतने वाले 19 साल के लक्ष्य को पीठ की चोट के बाद डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है।

पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने पीटीआई से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से लक्ष्य ट्रेनिंग के दौरान पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण थाईलैंड में दो प्रतियोगिताओं में नहीं खेल पाएगा।’’

थाईलैंड 12-17 जनवरी और 19-24 जनवरी के बीच दो सुपर 1000 प्रतियोगिताओं की मेजबान करेगा। पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण लक्ष्य दूसरे टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

पूर्व भारतीय कोच विमल ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को चार जनवरी तक बैंकॉक पहुंचना है और फिर एक हफ्ते तक पृथकवास में रहना है और इसके बाद ही वे टूर्नामेंट में हिस्सा ले जाएंगे। इसलिए इस बार वह नहीं खेल पाएगा।’’

इस बीच ओलंपिक में जगह बनाने के दावेदार साइना नेहवाल, बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत की मौजूदगी वाली भारतीय टीम दो विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए रविवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!