लाइव न्यूज़ :

पहले टेस्ट में भारत की धीमी शुरूआत

By भाषा | Updated: December 17, 2020 12:26 IST

Open in App

एडीलेड, 17 दिसंबर पृथ्वी साव की कमजोर तकनीक की एक बार फिर कलई खुल गई जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने शुरूआती सत्र में दो विकेट 41 रन पर गंवा दिये ।

पुजारा 88 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं । साव खाता खोले बगैर मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए । उन्हें मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया ।

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 40 गेंद में 17 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए ।

डिनर के समय चेतेश्वर पुजारा 88 गेंद में 17 और कप्तान विराट कोहली 22 गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे थे ।

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने आठ ओवर में 17 रन देकर और कमिंस ने छह ओवर में तीन रन देकर एक एक विकेट लिये । जोश हेजलवुड ने नौ ओवर में 16 रन दिये ।

साव का खराब फार्म बदस्तूर जारी रहा । फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल पर उन्हें तरजीह देने का फैसला वैसे भी चौकाने वाला था ।

पुजारा ने सुबह के सत्र में नयी गेंद का बखूबी सामना किया । वह 2018 . 19 की श्रृंखला में भी आस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने चट्टान की तरह खड़े रहते थे । आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने हालांकि इतना दबाव बना दिया था कि पुजारा ने लगातार 34 डॉट गेंदें खेली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!