लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला फुटबॉल टीम का सामना दोस्ताना मैच में सर्बिया से

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी भारतीय महिला फुटबॉल टीम 2022 एएफसी महिला एशियाई कप की तैयारी सर्बिया के खिलाफ तुर्की के अलान्या में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच से करेगी ।

तुर्की में इस महीने भारतीय टीम को तीन अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलने हैं जिनमें यह पहला है ।

भारतीय टीम 19 फरवरी को रूस से और 23 फरवरी को उक्रेन से खेलेगी । मिडफील्डर संगीता बासफोर टीम की कप्तान होगी ।

मुख्य कोच मयमोल रॉकी ने कहा ,‘‘ हमने गोवा में शिविर में अच्छा अभ्यास किया है और हमें अपनी कमजोरियों को दुरूस्त करने का मौका मिला । सर्बिया मजबूत टीम है और उसके खिलाफ हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।’’

डिफेंडर आशालता देवी ने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि हम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की तैयारी कर रहे हैं । ये तीनों मैच हमारे लिये काफी अहम है और इससे भारत में होने वाले एएफसी एशियाई कप की तैयारी मजबूत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी

भारतकौन होगा दिल्ली बीजेपी का अगला अध्यक्ष? वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही मुख्य दावेदार सामने आए

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!