लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शिविर पांच जनवरी से

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश सहित भारतीय पुरुष हॉकी के 33 कोर संभावित खिलाड़ी तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद मंगलवार से बेंगलुरू में शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर में लौटेंगे।

शिविर का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के परिसर में किया जाएगा। साइ और हॉकी इंडिया की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने से पहले कोर समूह के खिलाड़ी 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजरेंगे।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि इस तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा होकर वापसी करेंगे।’’

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले पिछले साल अगस्त से 12 दिसंबर तक ट्रेनिंग की थी।

भारत की महिला टीम इस महीने अर्जेन्टीना के खिलाफ आठ मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए रवाना होगी। हॉकी इंडिया पुरुष टीम के दौरे के आयोजन के लिए भी विभिन्न देशों के संपर्क में है।

भारतीय पुरुष टीम ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला एफआईएच हॉकी प्रो लीग में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी को खेला था।

कोर संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा।

डिफेंडर: बीरेंद्र लकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, दिप्सान टिर्की और नीलम संदीप।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह कंगुजम, नीलकांत शर्मा, सुमित, जसकरन सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद।

फारवर्ड: एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!